Breaking News

kale dhage ke totke

काला धागा और नारियल दूर कर देगा आपकी पैसों की किल्लत


यदि आप लोन या कर्ज या उधार से परेशान हैं, लगातार पैसों की किल्लत बनी रहती है। तमाम कोशिशों के बाद भी आपको मानसिक शांति नहीं मिल पा रहा है तो ज्योतिष के अनुसार एक सटीक उपाय बताया गया है। ये उपाय शनिवार को करें।
ऐसा माना जाता है कि हमारे सुख और दुख के पीछे ग्रहों की शुभ और अशुभ स्थिति होती है। कुंडली में स्थित नौ ग्रहों में यदि कोई एक ग्रह भी अशुभ फल देने वाला है तो व्यक्ति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सभी नौ ग्रहों में सर्वाधिक शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि को न्यायाधीश का पद प्राप्त है और यही हमारे अच्छे-बुरे का फल प्रदान करता है। ये एक मात्र ऐसा ग्रह है जो एक साथ पांच राशियों पर सीधे-सीधे प्रभाव डालता है। तीन राशि पर साढ़ेसाती रहती है और दो राशियों पर ढैय्या रहती है। अत: इन परिस्थितियों में यदि कोई व्यक्ति परेशानियों का सामना कर रहा है तो उसे शनिवार के दिन ये उपाय करना चाहिए-
शनिवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और सभी नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं। इसके बाद श्रीगणेश सहित इष्ट देवी-देवताओं का स्मरण करें। इसके बाद आपकी जितनी लंबाई है उतना ही काला धागा लें और इसे नारियल पर लपेट लें।
इस दौरान शनि देव स्मरण करते रहे। धागा लपेटने के बाद नारियल का विधिवत पूजन करें। पूजन होने के बाद इस नारियल को किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दें। यदि व्यक्ति के शहर में नदी ना हो तो किसी तालाब, कुएं आदि में प्रवाहित किया जा सकता है। नारियल प्रवाहित करते समय इष्ट देव और शनि देव से बुरा प्रभाव समाप्त करने की प्रार्थना करें।
इस उपाय के बाद स्वयं को सभी प्रकार के अधार्मिक कृत्यों से दूर रखें और एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपनी परछाई देखें और इस तेल को दान कर दें।

 

No comments