Breaking News

यह है दुनिया की बेहतरीन जगह

[ad_1]




संबंधित खबरें




यदि आपका निजी घर है तो आप समझिए आपके पास दुनिया की सबसे बेहतरीन जगह यही है। लेकिन आपके घर में कहीं वास्तु दोष तो नहीं, इस बात पर भी ग़ौर करना जरूरी हो जाता है। इसलिए यहां ऐसे ही टिप्स दिए गए हैं जो आपके घर के साथ आपको भी खुशहाल बना सकते हैं।
  • घर में दीवार घड़ी पूर्व दिशा की ओर लगाना बहुत शुभ होता है।

  • घर में मधुमक्खी, ततैया या मकड़ी के जाले बिल्कुल न रहने दें।

  • पलंग पर चादर, पर्दों पर सकारात्मक चित्र बनें हों। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

  • घर में युद्ध के चित्र न लगाएं यह नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है।

  • रविवार के दिन न तो तुलसी का पौधा लगाएं और न ही तुलसी पत्र को तोड़ें।

  • कांच का टूटना अपशकुन होता है, इसलिए टूटे कांच को घर से हटा दें।


 
  • यदि आप अपने घर में कोई शुभ चिन्ह 'स्वास्तिक', 'ऊं' या '786' रखते हैं तो इन्हें घर में अंदर की ओर लगाएं।

  • घर में यदि नल है तो उसमें से पानी व्यर्थ न बहनें दें।

  • सोने से पहले घर के झूठे बर्तनों को साफ करके ही रखें।


 
  • घर की छत पर अनावश्यक सामान न रखें।

  • घर में बंद पड़े उपकरण न रखें। यह अशुभ होते हैं। यदि आपके लिए यह कीमती हों तो इन्हें ठीक करवा कर रख सकते हैं।


[ad_2]

No comments